एक हिन्दी-मैथिली ब्लॉग
मेरी बात
बिहार और बिहारी: एक गाली है?
Jun 19th
शायद! तभी तो कर्नाटक में अपराध और अराजकता बढ़ती है तो एक पढ़ा लिखा लोग कहते हैं कर्नाटक बिहार बन रहा है. मध्यप्रदेश में कुछ ढंग का नहीं हुआ तो बिहार मत बनाओ. किसी भी और राज्य में रहिये किसी को नीचा दिखाना हो तो बिहारी कह दो. More >
आप कहाँ हैं?
Jun 7th
बहुत इच्छा हुई कि पता करें कौन से ब्लॉगर कहाँ से लिखते हैं. खास कर जो नियमित हैं. आप कहेंगे जानकर क्या करोगे? कुछ नहीं, अगर पता चल गया कि आप मेरे पडोसी हैं या कभी आपके शहर से गुजरा तो एक कप चाय तो खर्च करवा ही दूंगा. अनूप जी पूरा मिठाई का डिब्बा ले कर लोगों को उसके शहर जा कर हलवा की दुकान पर मिलने के लिए बुलाते हैं. ऐसे किस्से तो ऐसी मुलाकातों से ही बनते हैं.
बहुत से लोगों के बारे में तो यह जानकारी उनके ब्लॉग पर मिल जायेगा. यदि आपने यह जानकारी अपने ब्लॉग पर लगा रखी हो तो रहने दें, मैं अगले हफ्ते कभी संकलन करता हूँ.
तो मैं बंगलोर से और आप?
ख़त्म तो नहीं होंगे ना, वही बहुत है
May 29th
बंगलोर से गाँव जाने का रास्ता ५४ घंटे का है (यदि भारतीय रेल के समय सारणी पर विश्वास करें तो) पर मुझे कुल ६२ घंटे लगे. इसका पूर्वानुमान होने की वजह से मैं दो किताबें ले कर चला था. पर गर्मी, ट्रेन में पैंट्री कार का न होने की वजह से खाद्य पदार्थ व चाय पानी का अभाव, और अकर्मण्य हो कर न सो पाने की बुरी आदत से ग्रसित होने के कारण दोनों को मुगलसराय से पहले ही चाट डाली. More >
शुभ प्रभात
May 21st
सुबह हो गयी है. अर्धांगी कल निकल गयी आधी जान को वापस पाने के लिए अभी तक अचेत लेटी है. पुत्र जागते हुए लेट कर ऊर्जा बचा रहा है ताकि आज कल से ज्यादा साईकिल चला पाए. बेटी अपने पौनबोली (यह अधबोली से थोड़ा ज्यादा हुआ) में यह सोच कर कि सब सो रहे हैं कुछ गा रही है. बस उसी के उठने की देर है और घर में सबको जैसे कोई खदेरने लगेगा. उसे यह नहीं पता कि मैं यहाँ एक कोने में चुप से बैठ कर लोगों के ब्लॉग पढ़ रहा हूँ. More >

आपने कहा