एक हिन्दी-मैथिली ब्लॉग
Archive for January 22, 2009
बदलाव
Jan 22nd
दुनिया बदलने वाली है
क्योंकि अमेरिका बदलने वाला है
अमेरिका ही तो दुनिया है
और नही तो दुनिया का ठेकेदार है
ऐसा वो कहते हैं, पर सब नही मानते
घर में भी और बाहर में भी
कुछ लोगों ने कहा है कुछ नही बदलेगा
अगर बदलेगा तो बदलने वाले के हालात
मुझे भी लगता है कि कुछ नही बदलेगा
क्योंकि नही बदलेगा हमारे देश की हालात
और हमारे नेताओं और अफसरों के मिजाज
और वोटरों के जाति धर्म पर वोट का रिवाज
सब कोसते हैं बेचारे नेताओं को
जैसे किसी और नक्षत्र से आए हों
पर कोई नही कोसता अपने भाई को
जो देश का नेता बन गया है आज

आपने कहा