एक हिन्दी-मैथिली ब्लॉग
Archive for March 4, 2009
आप होली कैसे मनाएंगे?
Mar 4th
होली का दिन है, उस पर वृहस्पतिवार है
सिर्फ शाकाहारी भोजन ही बनाऊँगा, खाऊँगा
फिर जो बचा वो आप से दोस्तों को खिलाऊँगा
दारू पीने पर बीवी ने लगाई है पाबंदी
उम्मीद नहीं है की मिलेगी रजामंदी
सो रहेगी इस बार होली में नशाबंदी
बैठ के दोस्तों के संग गप्पे मारेंगे
साल भर न ले पाया जो चुटकियाँ
वह इस होली में सखियों से चुकायेंगे
ज्यादा नहीं लिखूंगा वर्ना डर यह भी है
कि वो अभी मारे डर के बिदक जायेंगे
इस होली को क्या, कभी नजर नहीं आएंगे
तो जरा कीजिये कुछ छंदबद्ध टिप्पणियाँ
जिन्हें सुना कर चाहे मिले ताली या गाली
होली में आपके नाम सब कुछ झेल जायेंगे.

आपने कहा