एक हिन्दी-मैथिली ब्लॉग
Archive for March 8, 2009
इरोम चानू शर्मीला आज बरी की गयीं
Mar 8th
मुझे इस नाम के बारे में कुछ भी नहीं पता था, अभी अभी गूगल समाचार देखा तो इनके बारे में पढ़ा. महिला दिवस पर भारत की लौह महिला बरी की गयीं. वे पिछले आठ सालों से मणिपुर में सत्याग्रह पर हैं और उन्हें जबरन पाइप के सहारे भोजन दिया जाता रहा है. और यह सत्याग्रह वह अपने लोगों को उन सनिकों से बचने की है जो द्वारा कानून का दुरुपयोग करते हुए अत्याचार करते हैं.
वह उस कानून का विरोध करती हैं जो सनिकों को सीमा के अन्दर संदिग्ध व्यक्तियों को मारने की अनुमते देती बिना किसी कानूनी कारर्वाही के भय के देती है.
उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति प्रेरणा लेने योग्य है.
सनिकों के बारे में कोई भी टिप्पणी करना उचित न होगा सो उस से मैं बच रहा हूँ.
प्रार्थना
Mar 8th
मुझे लगता है इसे और सुन्दर बनाया जा सकता है परन्तु अभी सूझ नहीं रहा. ड्राफ्ट में रख सकता था फिर कोई मदद नहीं मिलती.
तुम नाथ हो नाथ अनाथन के, निर्बल के बल और धन निर्धन के
हो दृष्टि तुम्ही हम अंधों की, और तुम्ही जग्व्यापी हो
तुम नाथ हो नाथ अनाथन के, निर्बल के बल और धन निर्धन के
हम मूढ़मति तुम दयानिधि, जरा देख हमारी दुविधा भी
अब तू जो न उद्धार करे तो कौन सहाय तेरे अंशन के
तुम नाथ हो नाथ अनाथन के, निर्बल के बल और धन निर्धन के
अब लो प्रभु सुध हम अबलों की, हो करतार तुम्ही इस आँगन के
तभी तो तज सब कुछ हम स्वामी आ बसे तुम्हारे चरणों में
तुम नाथ हो नाथ अनाथन के, निर्बल के बल और धन निर्धन के
कहीं आस लगाऊं कैसे और, जब है न कहीं कोई मन का ठौर
यह राह कठिन है बहुत प्रभू अब पार लगा हम निर्बुद्धि को
तुम नाथ हो नाथ अनाथन के, निर्बल के बल और धन निर्धन के
कुछ नया नहीं
Mar 8th
अभी अभी श्रीमती जी स्नान कर के निकलेंगी, फिर मेरा क्लास लेंगी. “अभी तक आप यहाँ बैठे हैं, नहाये नहीं?”
आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड बिल NEFT द्वारा
Mar 8th
आप आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड का बिल NEFT के द्वारा भुगतान कर सकते हैं. मैंने इसे बैंक के ग्राहक सेवा के द्वारा मंगवाया. हो सकता है औरों ने भी इसे प्रकाशित किया हो. पूरी प्रक्रिया नीचे है.
चरण १: अपने इन्टरनेट बैंकिंग में लोगिन कीजिये और फंड ट्रान्सफर या थर्ड पार्टी ट्रान्सफर जैसे लिंक पर चटकाएं.
चरण २: अपने आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड को बेनेफिसिअरी (अंतिम पावक) के लिए जोड़िये. आपको निम्नलिखित सूचनाओं की जरूरत पड़ेगी.
पावक बैंक का नाम : आईसीआईसीआई
शाखा का नाम: मुम्बई
खाता का प्रकार: क्रेडिट कार्ड
खाता संख्या: यहाँ आप आपका १६ अंकों वाला क्रेडिट कार्ड नंबर टाइप करें
व्यव्हार कूट (ट्रांजेक्शन कोड) : ५२
IFS कूट : ICIC0000103
चरण ३: बेनेफिसिअरी के सक्रिय होने तक प्रतीक्षा करें.
चरण ४: जितनी रकम का भुगतान करना हो उतने का ट्रान्सफर करें.
यह ध्यान रक्खें कि किसी भी प्रकार की त्रुटी के लिए बैंक जिम्मेवार नहीं होगी. आप इस सूचना को अपने बैंक से भी सत्यापित कर सकते हैं. कृपया कार्ड नंबर, IFS कोड वगैरह पूरी तरह सुनिश्चित कर लें.
महिला दिवस है
Mar 8th
आज महिला दिवस है और कुछ बच्चियां गर्भ से ही गिरा दी जायेंगी क्यूंकि उसके माता पिता उसके जन्म लेने से असहज हो जायेंगे, उन माता पिताओं को यह भी डर है कि उनके माता पिता एक बेटी जनने से खुश नहीं होंगे. और जब किसी को खुशी ही नहीं होगी तो बेचारी को क्यों न अभी ही अलविदा कह दें. कुछ सासू माँ आज भी नाराज रहेंगी, कुछ जेठानियाँ, देवरानियाँ और ननदें आज फिर ताने मारेंगी. कहीं कोई लड़का आज फिर किसी लडकी को छेड़ रहा होगा. किसी लडकी के रिश्तेदार प्रतिष्ठा के लिए उसे जान से मारने की धमकी दे रहे होंगे. और इन सब में साथ दे रही होगी एक दूसरी महिला.
कितना अजीब है यह सब कुछ!
काश! महिला दिवस पर महिलाएं यह प्रण करें कि वे कभी किसी महिला को हानि नहीं पहुंचाएंगे ना ही किसी ऐसे व्यक्ति का साथ देंगे या उसे क्षमा करेंगे जो ऐसा करता हो. पुरुषों को तो वह जब चाहे काबू में कर सकती हैं बशर्ते वे स्वयं उपयोग में ना आयें. अन्यथा पुरानी कहावत है जो अपनी मदद नहीं कर सकता उसकी तो भगवान भी मदद नहीं कर सकते.
विश्व की सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनायें.

आपने कहा