Archive for April 8, 2009

अपने पोस्ट का यु आर एल (लिंक) बदलना न भूलें

हम जब भी पोस्ट लिखते हैं तो वर्डप्रेस (शायद ब्लॉगर भी) पोस्ट का यु आर एल पोस्ट के नाम से बना लेता है. अंग्रेजी पोस्ट हो तो यह चलेगा, परन्तु हिंदी व अन्य भाषाओँ के ब्लॉग में एक परेशानी आती है की यु आर एल से पोस्ट के नाम का पता ही नहीं चलता और वह बहुत बड़ा भी हो जाता है.

अब नीचे देखें. पोस्ट का नाम है बदलाव, पर मुझे स्वयं इसे देख कर यह बदला हुआ लगता है :D

http://paricharcha.wordpress.com/2009/01/22/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b5/

अभी इसे पोस्ट लिखते समय या पोस्ट लिखने के बाद भी बदल सकता हूँ. जैसे कि अब मैंने इस पोस्ट को कर दिया

http://paricharcha.wordpress.com/2009/01/22/badlav/

इस से लिंक छोटा हो गया और इसके फायदे आप में से शायद हर कोई समझता है.

इतना ही नहीं, वर्डप्रेस लिंक बदलने के बाद भी इसी पोस्ट पर आने में सक्षम है. आप पहले इसे आजमायें फिर प्रयोग करें. वो क्या कहते हैं..

पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें. :)