एक हिन्दी-मैथिली ब्लॉग
Archive for May 27, 2009
अश्लील
May 27th
एक पुरुष का चॉकलेट बन जाना
एक लड़की का उसके नितम्ब का टुकडा खाना
कहलाता है अश्लील
उसी बदबू छुपाने वाली तरल के प्रचार में
जब गोते लगाती है एक स्त्री मन ही मन अभिसार में
तो वह नहीं कहलाता अश्लील
फिर लगाता है वही तरल एक पुरुष समंदर किनारे
लड़कियाँ अन्तरंग वस्त्रों में चली आती हैं दौड़े दौड़े
तो नहीं कहलाता अश्लील
स्त्री को निहारना इतना सहज है
कि हम विज्ञापन बनाते हैं सिर्फ उन्ही को देखने के लिए
हम सर हिलाते हैं जब वह पूछती है “छुओगे?”
देखिये नोकिया के सपने : मोर्फ कांसेप्ट
May 27th
देखिये कैसे नोकिया नैनोस्केल टेक्नोलॉजी का प्रयोग मोबाइल की दुनिया में करने के सपने देख रही है.
http://www.nokia.com/about-nokia/research/demos/the-morph-concept/video

आपने कहा