एक हिन्दी-मैथिली ब्लॉग
Archive for June, 2009
सीधे सवाल के उल्टे जवाब
Jun 4th
प्रश्न: बेटे और गधे में क्या फर्क है?
उत्तर: कमाने वाला बेटा कहलाता है और दूसरा गधा.
प्रश्न: लड़कियां खुशी के मौकों पर रोती क्यों हैं?
उत्तर: ताकि आस पास के पुरुष खुश न रहें.
प्रश्न: वाक्य “अजगर करे न चाकरी, पंछी करे न काम” इसमें अजगर और पंछी क्या हैं?
उत्तर: मालिक और मैनेजर.
प्रश्न: लड़की पर हाथ क्यों नहीं उठाना चाहिए?
उत्तर: अगर लड़की ने हाथ उठा दिया तो मुंह उठाने लायक नहीं रहोगे.
प्रश्न: सबके पास पास घर नहीं होता पर घरवाली होती है, क्यों?
उत्तर: घर का न होना और घर पर किसी और का कब्जा होना बराबर बात है.
आज के लिए इतना ही, सवाल हों तो पूछिए.
अगर बंगलोर बिहार में होता
Jun 1st
अगर बंगलोर बिहार में होता
तो सड़क पर विचरने वाली गायों को देखकर
फिकरे कसे जाते “मंत्री जी हटिये”.
और गौड़ा के नित नए चोंचलों पर
बनता हंसी का पात्र एक पूरा राज्य
और वहां जन्म लेने वाले
तमाम अश्पृश्य और आभिजात्य. More >

आपने कहा