परिचर्चा

एक हिन्दी-मैथिली ब्लॉग

कोई बहुत गुस्से में है इन न्यूज चैनलों से

TAGS: None

फायरफॉक्स में “Loading next page” को कैसे रोकें

Tags: , ,

पता नहीं आप में से किसी और को भी यह समस्या आयी है या नहीं. मैं पिछले कुछ दिनों से परेशान था, हो यह रहा था कि किसी पेज के अंत में अंत मे जाने पर आपको “Loading next page” दिखता था और उसी पेज में दूसरा पेज जुड़ जाता था. खास कर जब WordPress होस्टेड वेबसाईट पर, हो सकता हो ऐसा और भी जगहों पर होता हो.

यदि आप ऐसा न चाहते हों तो देखिये  “SmartFox” Add-on तो इन्स्टाल होगा. इसे ठीक करने के लिये आप Tools->SmartFox  पर क्लिक करें और “Enable endless page” को अनटिक कर दें.

हो गया.

जय होगी हमारी निश्चित ही

Tags: , , ,

जय होगी हमारी निश्चित ही
पर निर्णय लेना होगा यह
कि कितना स्वार्थ समोचित है.

है नही दोष निज उन्नति में
जब तक न पाप समाहित हो
करता यह जन-कल्याण ही है.

यदि शिक्षा एक साधन हो
बस कुटुम्ब पालन का तो
इतर कहाँ हम पशुओं से.

हैं गिले व शिकवे सबको यहाँ
और दोष नहीं है इसमें भी
पर देख तेरे प्रतिदान का अंश.

टेस्ट पोस्ट पर छह टिप्पणियाँ

TAGS: None

अभी मैंने अपना ब्लॉग www.wordpress.com से wordpress.org पर स्थांतरित किया और भतेरे (हम इसको अनूप जी की शब्दावली से चुरायिस) लोगों ने मेरे टेस्ट पोस्ट पर, जो कि चिट्ठाजगत की फीड में गड़बड़ी ठीक करने के बाद जाँचने के लिये लिखी थी, वाह वाह कर दिया. हम उपकृत हुये और एक और पोस्ट ठेल रहा हूँ. हाँलाकि होली नहीं है फिर भी अनुरोध है कि “बुरा न मानो”.

टेस्ट पोस्ट पर छह टिप्पणियाँ
सबकी सब जैसे झुनझुनियाँ

मजा बहुत आवे है हमको
जब सब बोले हम को गुनिया

अब का कहें हम मति तिहारी
मिला टेस्ट को भी बलिहारी

सब लोगन ने है अब ठाना
नये ब्लॉग पर है टिपियाना

सबने माँगा वचन सुहाना
होगा इसका कर्ज चुकाना.

टेस्ट पोस्ट

TAGS: None

यह सिर्फ एक टेस्टिन्ग के लिये किया गिया पोस्ट है. बाद में डिलीट करूँगा.

© 2009 परिचर्चा. All Rights Reserved.

This blog is powered by Wordpress and Magatheme by Bryan Helmig.