एक हिन्दी-मैथिली ब्लॉग
२००९ चुनाव का भविष्यफल
यह मेरी भविष्यवाणी है.
आने वाले चुनाव में कांग्रेस चुनाव हार जायेगी, भाजपा को उस से थोड़े कम सीटें मिलेंगी, जिसके कारण एक तीसरा मोर्चा सामने आएगा. जिसमे मायावती और शरद पवार के प्रधान मंत्री बनने के पूरे असार हैं. कुछ असार जयललिता, लालू, राबडी, मुलायम और अन्य नेताओं के भी हैं. ऐसा इस लिए की बहुमत न होने से कोई भी पार्टी अपना नेता नहीं थोप पायेगी.
सरकार यु पी ऐ की हो या तीसरे मोर्चे की, लालू यदि प्रधानमंत्री न बन पाए तो फिर से रेल मंत्री बनेंगे और पिछले सत्र की तरह आने वाले सत्र में भी रेल को नफा ही नफा होगा. यह नफा तब तक चलेगा जब तक लालू रेल मंत्री रहेंगे और उसके बाद वाला रेल मंत्री सही सही जानकारी देगा.
विदेश मंत्रालय श्री प्रकाश सिंह करत को दिया जायेगा ताकि वे अमेरिका और यूरोप से मुंह मोड़ कर देश को चीनमुखी बना सकें.
सुरक्षा संबधी खर्चों में कमी की जायेगी और कम्युनिस्टों के योगदान से चीन से लगी सीमाओं से सेना हटा कर बांग्लादेश की सीमा पर लगा दिया जायेगा जो वहां से आने वाले शरणार्थियों की देखभाल करेंगे.
शिक्षा पर खर्च का बजट कम किया जायेगा ताकि निजी स्कूलों और महाविद्यालयों को रहत मिल सके.
शिक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय श्री मती राबडी देवी को दिया जायेगा ताकि बाकी महिलाएं उन से प्रेरणा ले कर शिक्षा के बजाय अपने परिवार का विकास करें.
गोपीनाथ बंगलोर दक्षिण से जीत सकते हैं और उन्हें विमान एवं पत्तनन विभाग दिया जायेगा ताकि वह दक्कन एयरवेज की तरह इस विभाग को भी ठिकाने लगा सकें.
वैसे यह कोरी गप्प है और इसे भविष्यवाणी नहीं बकवासवाणी कहते हैं.
| Print article | This entry was posted by दरभंगिया on April 15, 2009 at 2:37 pm, and is filed under हँसिये. Follow any responses to this post through RSS 2.0. You can leave a response or trackback from your own site. |

about 2 years ago
जानकारी के लिये धन्यवाद।-
अक्षर जब शब्द बनते हैं
about 2 years ago
भगवान् करे ये बकवास्वानी……..आकाशवाणी बन जाए……….
कुछ तो अलग हो जाए इस बार…….
Good post
about 2 years ago
हाँ मिलजुल कर अवसरवादी गुल खिलायेंगें -मगर विकल्प भी क्या है ?