ब्लॉगस्पॉट ब्लॉग से “नेविगेशन बार कैसे हटायें॒”
ब्लॉग्स्पॉट पर होस्टेड ब्लॉग में अपने आप एक नेविगेशन बार, जिसका एक सिरा आप नीचे देख रहे हैं, जुड़ जाता है. हालाँकि यह एक उपयोगी चीज है पर हो सकता है मेरी तरह आपको भी यह पसन्द ना हो. कोई बात नहीं, एक लाईन का कोड इसे हटा देगा.
आप Dashboard -> Settings -> Layout Tab -> Edit HTML में जायें. फिर इस कोड को ढूंढें.
/* Variable definitions
अब इसके ठीक ऊपर नीचे दी हुई लाईन पस्ट कर दें.
#navbar-iframe { display: none !important; }
अब “Save Template” बटन दबायें और अपना ब्लॉग जाचें. आपका काम हो गया.
Related posts:


September 17th, 2009 at 9:53 am
आभार इस बेहतरीन जानकारी के लिए.
September 17th, 2009 at 10:31 am
बहुत ही अच्छी जानकारी दी है आपने, आभार ।