एक हिन्दी-मैथिली ब्लॉग
हैप्पी बग्गिंग..आउच..हैप्पी ब्लॉग्गिंग
कुछ दिनों के लिए अवकाश पर हूँ. बिटिया का मुंडन है.
लौटने पर कुछ नया लिखने की कोशिश करूंगा. तब तक के लिए सभी ब्लॉग साथियों को नमस्कार. तीन दिन की यात्रा जाने की, तीन दिन की यात्रा आने की. दो दिन देवघर आने-जाने के लिए, एक दिन सिमरिया जाना होगा. समय लगा तो पटना भी जाऊँगा, पुराने दोस्तों से मिलना हो जाये शायद. फिर दो दिन कोलकाता का भी आनंद लेना है. कुछ न कुछ तो सूझ ही जायेगा, आशा है कुछ अच्छा लिखने को मिलेगा.
पढने के लिए, मई दिवस आने वाला है. और निश्चित ही कुछ न कुछ लिखा जायेगा. यदि कम्यनिस्ट विचारधारा से कुछ अच्छा पढने को मिले तो सम्यक लगेगा.
रस्ते में पढने के लिए हिंदी किताबें ढूँढने गया था, सपना बुक हाउस ने कह दिया वे हिंदी नहीं रखते. बंगलोर में और कहाँ मिल सकता है यह मुझे मालूम नहीं, स्टेशन पर मिल जाए शायद अन्यथा यात्रा दुरूह हो जायेगी. हाँ वहां, आज एन आर एन मूर्ति की एक नयी किताब दिखी, पर उसे लौट कर पढने का विचार है. अभी भी अंगरेजी पढने में समस्या आती है. और यदि वाकया समझ में आ भी जाये, तो वो कहते हैं ना कि it strikes the cord, वाली बात नहीं आती.
एक महत्वपूर्ण चर्चा में से बीच में ही अलग होना पड़ रहा इसका खेद रहेगा.
तब तक के लिए आप सबको शुभकामनायें. हैप्पी बग्गिंग..आउच..हैप्पी ब्लॉग्गिंग.
यह लगभग बिन बाल के पैदा हुई थी, अब फिर से वैसी ही हो जायेगी. हा हा हा
| Print article | This entry was posted by दरभंगिया on April 23, 2009 at 10:57 pm, and is filed under मेरी बात. Follow any responses to this post through RSS 2.0. You can leave a response or trackback from your own site. |

about 2 years ago
बिटिया के मुंडन की शुभकामनाऐं. एन्जॉय करके लौटिये.
about 2 years ago
शुभकामनाएं।
about 2 years ago
hardik badhiyan,koutuk ji aapki yatra shubh ho yahi eshvar se prarthna hai lot kar aane me aapke khurafati dimag se kuch kood kar bahar nikale yahi mangal kamana …….
about 2 years ago
शुभ यात्रा .. बिटिया को हमारी और से आशीष और प्यार दीजियेगा.
about 2 years ago
बिटिया के मुंडन की शुभकामनाऐं. बिटिया को हमारी और से आशीष और प्यार दीजियेगा.
about 2 years ago
पुत्री के मुंडन के लिए मेरी भी शुभकामना।
about 2 years ago
कौतुक जी नमस्कार
मेरे प्रोत्साहन का और आपकी नन्ही प्यारी कविता गुनने का। आज कल जूतों का मौसम है और तालिबान का डर है क्या आपको कुछ खबर है।
मेरी साईट और मेरा ब्लॉग जरूर देखें
Kavya.info
AshaShriastava.Blospot.com
about 2 years ago
माननीय बन्धु
जय हिंद
bihari ka ……ब्लॉग में आपके दो कमेन्ट हैं कि यह मेरी पोस्ट है , क्या उन लोगो ने यह पोस्ट नहीं हटाई ,मुझे तो अभी भी दिखाई दे रही है . भूटानी व्यंजन अच्छा बताया आपने . कभी मेरे यहाँ भी पधारिये