बहुत इच्छा हुई कि पता करें कौन से ब्लॉगर कहाँ से लिखते हैं. खास कर जो नियमित हैं. आप कहेंगे जानकर क्या करोगे? कुछ नहीं, अगर पता चल गया कि आप मेरे पडोसी हैं या कभी आपके शहर से गुजरा तो एक कप चाय तो खर्च करवा ही दूंगा.  अनूप जी पूरा मिठाई का डिब्बा ले कर लोगों को उसके शहर जा कर हलवा की दुकान पर मिलने के लिए बुलाते हैं. ऐसे किस्से तो ऐसी मुलाकातों से ही बनते हैं.

बहुत से लोगों के बारे में तो यह जानकारी उनके ब्लॉग पर मिल जायेगा. यदि आपने यह जानकारी अपने ब्लॉग पर लगा रखी हो तो रहने दें, मैं अगले हफ्ते कभी संकलन करता हूँ.

तो मैं बंगलोर से और आप?