एक हिन्दी-मैथिली ब्लॉग
माँ
माँ तो सबकी होती है
मेरी थोड़ी अनोखी है
कुछ ऐसे छुप कर बैठी है
जैसे जन्म से मुझ से रूठी है
हाँ सुना है मैंने,
“वो नही रही” मेरे बचपन से
पर सरल नही है यूँ समझाना
उसको जिसका दूध छिना हो
मुझे यकीं था आयेगी वो
और ढूंढेगी हर पल मुझको
और उसे जब पीड़ा होगी
लग के सीने सो जायेगी
बिटिया बड़ी हो रही है ऐसे
हो जैसे जन्म की हेरा फेरी
जब तक है वो सुध की भोली
सोचूँ माँ आयी है आँगन मेरी
| Print article | This entry was posted by दरभंगिया on January 29, 2009 at 8:53 pm, and is filed under कवितायेँ. Follow any responses to this post through RSS 2.0. You can leave a response or trackback from your own site. |

