इधर कुछ बकवास कवितायें पढ़ने को मिली, तो सोचा पोपुलारिटी बढ़ाने के लिए हम भी एक बकवास लिखें. हो सकता है पहले भी लिखा हो जिसके बारे में शायद मुझे भान न हो. यदि आपको हुआ हो तो कृपया न बताएं. आदमी खुशफ़हमी में जिए तो ज्यादा जीता है. तो लीजिये पेश है……

चाहे सैनी करता हो रेप
और छुपाता मुंह फिर झेंप.
बीवी करती उसकी बात
रेप हुआ हीरो के साथ.

आज तक और एन डी टी वी
स्टार न्यूज या दुसरे टी वी.
चाहे दिन हो या हो रात
करें बकवास सिर्फ हमारे साथ.

तो चलो चलें बनारस घाट
ले चलना पान तमाकू साथ.
थूकेंगे, फेकेंगे अधजले से लाश
ब्लॉग में छपेंगे फिर मैले घाट.

मिलेगा सुर जब जनता से
भरेंगे पेजें, हंगामा व टंटा से.
हम भींगे दक्षिण की वर्षा में
सन्देश आयेंगे कलकत्ता से.

मैंने पूरी कोशिश की एक अदद बकवास करने की. फिर भी अगर बकवास आपको बकवास न लगे, तो फिर आप ही बकवास कर के दिखाना.