एक हिन्दी-मैथिली ब्लॉग
Posts tagged Recipes
केवा-दात्शी: भूटानी व्यंजन-०१
Apr 23rd
http://daalrotichaawal.blogspot.com/2009/04/blog-post_23.html
अभी अभी रचना जी ने शिकायत और तगादा की, तो सोचा उन्हें निराश करना ठीक न होगा. तो आइए आज आपको एक भूटानी व्यंजन, केवा-दात्शी, के बारे मे बताऊँ.

भूटान मे चीज को दात्शी कह्ते हैं. वहाँ आपको तरह तरह के व्यंजन मिलेंगें जो चीज के साथ बनती हैं. आलू को केवा, मिर्च को एमा, बीफ़ को शोमू, मशरूम को शामू कहा जाता है. और भी चीजों के अलग अलग नाम हैं.
सामग्री:
४ आलू मध्यम आकार के
१/३ कप घिसा हुआ सफ़ेद चीज
१/४ कप बारीक कटे हुए प्याज (लाल वाले, इसका स्वाद अच्छा होता है)
१ बड़ा टमाटर, महीन काट कर रख लें
१ बड़ा चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार (चावल के साथ खाना हो तो थोड़ा तेज रखें)
मिर्च पाउडर स्वादनुसार (थोड़ा तीखा हो तो अच्छा लगेगा), आप हरी मिर्च भी प्रयोग कर सकते हैं.
विधि:
आलू को छील कर थोड़े मोटे चिप्स की शक्ल मे काट लें. एक कड़ाही में तेल गर्म कर आलू डाल दें, भूने नहीं तुरन्त नमक और उबलने लायक पानी डाल दें. उबलने के बाद थोड़ा पानी रहने दें ताकि बांकी सामग्री मिलाने के बाद भी गीला रहे. जब आलू पुरी तरह पक गया हो तो कटे हुए मिर्च, प्याज और टमाटर मिला कर दो मिनट और उबलने दें, फिर आँच बन्द कर उपर से चीज छिड़क कर ढक दें. अगले दस-पन्द्रह मिनट में चीज पूरी तरह पिघल चुका होगा और आपका केवा-दात्शी तैयार है.
आप इसे लाल वाली चावल (मेरे लिए उसका भात) के साथ खाएं तो उसका एक और ही आनंद होगा.

आपने कहा