एक हिन्दी-मैथिली ब्लॉग
Posts tagged update
आप कहाँ हैं?
Jun 7th
बहुत इच्छा हुई कि पता करें कौन से ब्लॉगर कहाँ से लिखते हैं. खास कर जो नियमित हैं. आप कहेंगे जानकर क्या करोगे? कुछ नहीं, अगर पता चल गया कि आप मेरे पडोसी हैं या कभी आपके शहर से गुजरा तो एक कप चाय तो खर्च करवा ही दूंगा. अनूप जी पूरा मिठाई का डिब्बा ले कर लोगों को उसके शहर जा कर हलवा की दुकान पर मिलने के लिए बुलाते हैं. ऐसे किस्से तो ऐसी मुलाकातों से ही बनते हैं.
बहुत से लोगों के बारे में तो यह जानकारी उनके ब्लॉग पर मिल जायेगा. यदि आपने यह जानकारी अपने ब्लॉग पर लगा रखी हो तो रहने दें, मैं अगले हफ्ते कभी संकलन करता हूँ.
तो मैं बंगलोर से और आप?
हैप्पी बग्गिंग..आउच..हैप्पी ब्लॉग्गिंग
Apr 23rd
कुछ दिनों के लिए अवकाश पर हूँ. बिटिया का मुंडन है.
लौटने पर कुछ नया लिखने की कोशिश करूंगा. तब तक के लिए सभी ब्लॉग साथियों को नमस्कार. तीन दिन की यात्रा जाने की, तीन दिन की यात्रा आने की. दो दिन देवघर आने-जाने के लिए, एक दिन सिमरिया जाना होगा. समय लगा तो पटना भी जाऊँगा, पुराने दोस्तों से मिलना हो जाये शायद. फिर दो दिन कोलकाता का भी आनंद लेना है. कुछ न कुछ तो सूझ ही जायेगा, आशा है कुछ अच्छा लिखने को मिलेगा. More >

आपने कहा